सांबा। घगवाल में आईटीबीपी के 47 वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी सुभाष चंद्र यादव की देख रेख में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका फाइनल मैच सनूरा वॉलीबाल क्लब व आईटीबीपी की टीम के मध्य खेला गया। इसमें बेस्ट पांच के सेट में आईटीबीपी के जवानों ने मैच जीत लिया। इस अवसर पर सुशांत गुणवंत, किशन चंद भी उपस्थित थे। संवाद