फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने वॉलीबाल और रस्सकशी में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, के तहत रविवार को मंडल खौड़ की पंचायत बदवाल में यूथ फिटनेस क्लब बदवाल की तरफ से वॉलीबाल मैच और रस्साकशी का मुकाबला कराया गया। इस मौके पर कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ व भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल का मुकाबला पंचायत बदवाल की टीम-ए तथा बी के बीच खेला गया। इसको टीम-बी ने टीम-ए को पराजित किया। रस्साकशी में युवाओं ने दमखम दिखाया। मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा टीमों को पुरस्कृत किया गया। नरेंद्र सिंह भाऊ ने युवाओं को वॉलीबाल की किट वितरित की। इस मौके पर राज सिंह, सरपंच तरसेम लाल, पार्षद ज्योति देवी, पंच राकेश सिंह, गारू राम, अविनाश सिंह, अर्जुन पंडित, सोहन लाल, उत्तम सिंह, कैप्टन शमशेर सिंह, कालीदास शर्मा, रोमी खजूरिया और क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें