फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतराईया में वार्षीक दंगल का आयोजन

विज्ञापन
सतराईया में दंगल कमेटी के सदस्या - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव सतराईयां में मंगलवार को बाबा मोगा नाथ की याद में मेला एवं दंगल का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में पहुंचे लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। दूसरी तरफ कोरोना को ध्यान में रखते हुए दंगल छोटे स्तर पर किया गया। इसमें पहलवानों ने जौहर दिखाए।
विज्ञापन

दंगल कमेटी के सदस्य व नायब सरपंच कुलदीप सिंह कप्पा विशंभर सिंह, पंच प्रवीण सिंह, श्याम सिंह, रोशन सिंह, रंजीत सिंह, पवन शर्मा, जोगिंदर सिंह आदि ने बताया कि 50 साल से भी अधिक समय से बाबा मोगा नाथ की याद में चिब बिरादरी की तरफ से हर साल मेला एवं दंगल का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। दो साल से महामारी को ध्यान में रखते हुए इस मेले एवं दंगल को छोटे स्तर पर ही मनाया गया है। बाहरी लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। रस्म के तौर पर ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि बाबा की याद में होने वाले इस दंगल का मकसद युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर लाना है। उन्होंने बताया कि अगर अगले साल देश पूरी तरह से महामारी मुक्त होगा तो बड़े स्तर पर मेले एवं दंगल का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी देवस्थान पर माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सत्यनारायण, स्वर्ण सिंह, जयपाल सिंह, बलवान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें