योग करने की मुद्रा का बनाया गया पोस्टर।
राजोरी। सीमावर्ती ब्लॉक स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) डुंगी में योग को लेकर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों ने ‘योग ए की टू वेलनेस’ थीम पर आयोजित ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रियोगिता में उत्साह से भाग लिया और बड़ी संख्या में छात्रों ने छटे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से योग के लाभ पर प्रकाश डाला।
छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से बताया कि योग एक व्यायाम है जो स्वास्थ्य, मन की शांति और दिल में खुशी बढ़ाता है, योग और इसके नियमित अभ्यास से हमें कल्याण प्राप्त करने में मदद मिलती है।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद की देखरेख में किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और आध्यात्मिक, भावनात्मक, शारीरिक, सामाजिक और बौद्धिक भलाई प्राप्त करने के लिए योग के महत्व पर जोर दिया और इसे अपनी जीवन शैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। बीए सेमेस्टर- 2 के अरुण दत्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान पलक तारा और साक्षी खजूरिया ने साझा किया। तीसरा स्थान बीए सेमेस्टर-2 के वरुण कुमार और अभिषेक शर्मा द्वारा साझा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण विज्ञान विभाग के लेक्चरर डॉ. बिलाल अहमद बेग और सपना शर्मा लेक्चरर हिंदी की तरफ से किया गया।