फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65वीं नेशनल स्कूल गेम्स वालीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का कल होगा आगाज, 33 टीमें ले रही हैं हिस्सा

Sun, 08 Dec 2019 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वॉलीबॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स वालीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का आगाज कल यानी कि सोमवार को होगा। 13 दिसंबर तक चलने वाले नेशनल स्कूल गेम्स में देश के विभिन्न राज्यों से 33 टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें 400 खिलाड़ी और उनके साथ 100 मैच ऑफिशयल हैं। जम्मू के नगरोटा में तैयार हो रहे खेल गांव में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इसके लिए वालीबॉल के आठ कोट तैयार किए गए हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि एलजी के सलाहकार फारूक खान करेंगे।

विज्ञापन


नगरोटा खेल गांव में पहली बार नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया है। अंडर-17 वालीबॉल प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा मुकाबले खेले जाने हैं। इस प्रतियोगिता में पहले लीग मुकाबले होंगे। इसके बाद नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है।

खेल गांव में प्लास्टिक या पॉलीथिन लाना या उपयोग करना वर्जित रखा गया है। इसके साथ ही खेल गांव में हर टीम से एक पौधा भी लगवाया जाएगा। युवा सेवा और खेल विभाग के निदेशक डॉ. सीलम-उर-रहमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। खिलाड़ियों के रुकने और खाने का इंतजाम युवा सेवा और खेल विभाग ने किया है। इसमें कुछ खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णो और कालका धाम, जबकि कुछ को युवा हॉस्टल नगरोटा में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें