फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के साथ अपने पुल में शीर्ष पर पहुंची जेएडंके बैंक की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता में सिंथेटिक टर्फ टीआरसी ग्राउंड में सुपर और प्रीमियम डिवीजन के मुकाबले खेले गए। सुपर डिवीजन में यंग महाराज एफसी और रहिम ग्र्रीन एफसी और प्रीमियम डिविजन में जेएंडे बैंक इलेवन और जेएंडे पुलिस इलेवन के बीच मुकाबले खेले गए। प्रीमियम डिविजन में जेएंडके बैंक ने जीत के साथ अपने पुल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रीमियम डिवीजन के सुपर हॉट मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी जेएंडके बैंक और जेएंडके पुलिस के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों की ओर से उच्च कोटी का खेल देखने को मिला। मैच के पहले हॉफ के 33वें मिनट में जेएंडके बैंक की ओर से अदनान ने टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद विपक्षी टीम की ओर से काउंटर अटैक कर गोल करने के प्रयास किए गए, लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। पहला हॉफ जेएंडके बैंक के नाम रहा। मुकाबले के दूसरा हाफ शुरू होते ही जेएंडके पुलिस की टीम ने मुकाबले को बराबरी करने के लिए शुरुआत से अटैकिंग गेम खेलना शुरू किया, लेकिन वह जेएंडके बैंक की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकामयाब रही। दूसरे हॉफ के 58वें मिनट में जेएंडके बैंक की ओर से दानिश ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद दानिश ने हैडर लगाकर टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके बाद विपक्षी टीम के पास गोल करने का कोई भी मौका नहीं मिला। मुकाबले के 78वें मिनट में मुनीब ने गोलकर टीम को 4-0 से बढ़त दिलकार मुकाबले अपने नाम किया। वहीं सुपर डिविजन में यंग महाराज एफसी ने रहिम ग्रीन एफसी को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें