फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज,

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत किश्तवाड़ पुलिस की ओर से चौगान मैदान में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन उपायुक्त अंग्रेज सिंह, एसएसपी डॉ. हरमीत सिंह मेहता और 9 आरआर के ब्रिगेडियर विक्रम भान ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ग्रीन स्टार मालीपथ बनाम यंग स्टार सरथल की टीम के बीच खेला गया। इसमें मालीपथ की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी खेल में जीत हासिल करने से जरूरी है कि उसे खेल की भावना से खेला जाए, और खेल के दौरान मुकाबला जीतना के लिए पूरी ईमानदारी आर लगन से मेहनत की जाए। ताकि दर्शकों को भी खेल को देखने में रोमांच उत्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान हार व जीत अन्य पहलूू हैं। खेल गतिविधियों से खिलाड़ियों में शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही उनमें आपसी प्यार, स्नेह और टीम स्पिरिट की भावना को बल मिलता है। और जो उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होता है।
इस अवसर पर पुलिस, सेना और नागरिक प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लोगों ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को समाज की बेहतरी के लिए उनकी विभिन्न पहलों के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें