फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा प्रतियोगिताओं का समापन

विज्ञापन
बिलावर के भड्डू जोन में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद के मुकाबले में भाग लेती प्रतिभा? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से भड्डू जोन में कराई जा रही खेल प्रतियोगिता में वीरवार को 25 स्कूलों के 86 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-14 शॉट पुट के मुकाबले में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल धर्म कोट की कौशल्या देवी ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल भडडू की रोजू बेगम प्रथम रहीं। जबकि, अंडर-19 वर्ग में गवर्नमेंट हाई स्कूल भड्डू की पूनम रानी ने बाजी मारी। ऊंची कूद के अंडर-14 मुकाबले में अपर प्राइमरी स्कूल खूननू की संतोषी देवी ने अव्वल आईं, अंडर-17 वर्ग में हायर स्कूल रामकोट की विशाली देवी ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-19 में हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा कि रूबी शर्मा विजयी रहीं। एक सप्ताह से चल रही प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा। संवाद

बिलावर के भड्डू जोन में आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खेल अधिकारियों के साथ, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें