रियासी। जिले में वीरवार दोपहर को हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया है। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं ठंड का भी एहसास हुआ है। कई दिनों से मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे उमस काफी परेशान कर रही थी। वीरवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर के समय आए बदलाव के चलते ठंडी हवाएं चलने लगीं और हल्की बारिश होने से लोगों को उमस से काफी राहत मिली है।