फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैचों की सीरीज में रेड टीम को 2-1 से बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में दिव्यांग रेड टीम ने ब्लू टीम को चार विकेट से हराया। इस तरह से पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर दिव्यांग ब्लू टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 86/7 रन बनाए, जिसमें अश्वनी कुमार ने 12 नाबाद और वेद प्रकाश ने 27 रन बनाए। रेड टीम की तरफ से अजीत राज और अरुण ने 2-2 विकेट साझा किए और दीपक चहल को 1 विकेट मिला। रेड टीम ने 15.4 ओवर में 87/6 का स्कोर बनाया। इसमें राहुल शर्मा ने 14, तरसेम डोगरा ने 14 और विकास शर्मा ने 13 रन बनाए। ब्लू टीम की ओर से तरसेम लाल को चार और अश्विनी को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच तरसेम लाल को घोषित किया गया।
रेड टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई। निर्णायक की भूमिका निखिल जमवाल और विजय कुमार ने स्कोरर और देव भागेल ने निभाई। सीरीज का आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की तरफ से कृष्ण की देखरेख में किया जा रहा है। इस मौके पर शाम सिंह लांगेह अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर दिव्यांग क्रिकेट संघ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें