परगवाल। गुढ़ा मन्हासां के गांव हमीरपुर में शनिवार को समाजसेवी करन सिंह मन्हास ने बच्चों को खेलकूद का सामान सौंपा। उन्होंने बताया कि युवाओं ने उनसे वॉलीबाल समेत दूसरे खेल के सामान की मांग की थी। जो उन्होंने युवाओं को सौंपा। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। इस मौके पर मिल्खी सिंह, भरत सिंह, जोगिंद्र सिंह, अशोक सिंह समेत कई युवा शामिल थे। संवाद