परगवाल। तहसीलदार मंजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड विकास कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों समेत गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार का मुख्य कार्यक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बैठक में तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में वह अभी से जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखते हुए इसे यादगार बनाने में कोई कसर न छोड़ें। संवाद