ज्यौडियां में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
- फोटो : AKHNOOR
ज्यौड़ियां। खौड़ के गर्ल्स हाई स्कूल में चल रही छठी खौड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खौड़ क्रिकेट क्लब-ए और बी टीम के बीच खेला गया। खौड़-ए ने इसमें छह विकेट से जीत दर्ज की।
खौड़-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 76 रन बनाए, जबकि खौड़-ए के खिलाड़ियों ने सात ओवर में ही मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच विकास रहे, और मैन ऑफ द सिरीज मिनटू को घोषित किया गया। विजेता टीम को 40 हजार रुपये और ट्राफी दी गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की चार टीमों ने ही भाग लिया।
प्रतियोगिता स्थल पर बीडीसी सदस्य बलबीर सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त सूबेदार पहलवान बलबीर सिंह भाऊ, अशोक सिंह चिब, समाजसेवी मोनू वर्मा तथा बिटु सिंह चिब मौजूद रहे।