अखनूर। गांव तचाबडां नरडीबाला दंगल कमेटी की तरफ से शुक्रवार को 47 वां वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में करीब 50 कुश्तियां हुईं। इसमें अधिकतर कुश्तियां रोमांचक रहीं। डीएसपी केडी भगत और जम्मू टीम के चेयरमैन जोरावर सिंह मौजूद रहे।
पहली माली 1.51 लाख रुपये की थी, जिसमें मोनू दिल्ली और प्रतिपाल पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रतिपाल विजय रहे। दूसरी माली 1.41 लाख रुपये की हुई, जिसमें छोटा गनी पंजाब और प्रदीप दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबर रही। तीसरी माली पर वीनिया जम्मू और रवि वेसरा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें रवि विजय रहे। इससे पहले दंगल कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि और उपस्थित लोगों को शाल देकर सम्मानित किया गया।
डीएसपी केडी भगत ने बताया कि दंगल आयोजन से क्षेत्र में युवाओं में जोश आएगा और खेलों में रुचि लेंगे। दंगल में करीब पचास कुश्ती हुई। इसमें अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे। उन्होंने बताया कि दंगल में सभी लोगों का सहयोग रहा। इस अवसर पर एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा, सरपंच रक्षपाल शर्मा, जम्मू टीम के चेयरमैन जोरावर सिंह, शाम लाल, पूर्व सरपंच विभीषण सिंह, बाबा चंचल सिंह, सरपंच अश्वनी शर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह, थाना प्रभारी हरजीत सिंह आदि मौजूद थे।