फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पांबदियां

Fri, 30 Jun 2017 11:52 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 हिजबुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के खिलाफ अलगाववादियों ने 30 जून को प्रदर्शन का एलान किया है। इसके मद्देनजर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर के कई इलाकों में पाबंदियां लागू की गई हैं। 
विज्ञापन


श्रीनगर के डीसी के अनुसार नौहट्टा, एमआर गंज, रैनावारी, खानयार तथा सफाकदल पुलिस थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाया गया है। पाबंदी एहतियातन है ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाए। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसके साथ ही सचिवालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पहरा सख्त किया गया है। गश्त तेज करने की हिदायत दी गई है। आशंका है कि अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं। इसके मद्देनजर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। अलगाववादी नेताओं की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें