फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए तोहफा: कांच की छत से दिखेगी कश्मीर की खूबसूरती, अब बड़गाम-कटड़ा के बीच चलेगा विस्टाडोम कोच

Tue, 10 Feb 2026 06:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उत्तर रेलवे ने बड़गाम से बनिहाल तक चलने वाली विशेष ट्रेन सेवा को 11 फरवरी से श्री माता वैष्णो देवी  कटड़ा तक विस्तारित कर दिया है। इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है जिससे यात्री कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों से कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का 360 डिग्री आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
बड़गाम-कटड़ा के बीच दौड़ेगा विस्टाडोम कोच - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। 11 फरवरी से विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 जो अब तक बड़गाम से बनिहाल तक चलती थी, उसकी सेवा को बढ़ाकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही इस विशेष ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी जोड़ा गया है, जिससे यात्री कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों के जरिए कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले सकेंगे। इस कोच से पहाड़ों, नदियों, सुरंगों और घाटियों के मनोरम दृश्य 360 डिग्री में देखे जा सकेंगे।

उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार विस्टाडोम कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इससे न केवल यात्रियों की यात्रा अधिक आरामदायक होगी, बल्कि कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसे कोच पहले से कोंकण रेलवे और दार्जिलिंग जैसे पर्यटन स्थलों पर सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यह पहल यात्रियों को एक यादगार और रोमांचक यात्रा अनुभव देगी। कांच की छत से आसमान और बड़ी खिड़कियों से दिखने वाले प्राकृतिक नजारे सफर को और भी खास बना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें