जम्मू। बाहरी राज्य में फंसे प्रदेश के लोगों के लिए रेलवे प्रदेश सरकार के आग्रह पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इस कड़ी में आज यानी रविवार को बेंगलुरु से श्रमिक स्पेशल ट्रेन उधमपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन में एक हजार के करीब लोग सोमवार को उधमपुर पहुंचेंगे। इससे पहले 11 मई को बेंगलुरु से ही एक हजार के करीब लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन उधमपुर पहुंची थी। ब्यूरो