फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संगलदान के लिए पटरी पर दौड़ी स्पेशल ट्रेन, खिले ग्रामीणों के चेहरे

Tue, 09 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से संगलदान के लिए लोकल ट्रेन सेवा सोमवार सुबह शुरू हो गई। स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए विधायक कुलदीप राज दुबे ने डिविजनल कमिश्नर व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम खराब होने के कारण जिले के कई इलाकों से संपर्क टूट चुका था। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी। इन सबको ध्यान में रखते हुए भारत सरकार और रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए कटड़ा से संगलदान तक लोकल ट्रेन आम लोगों की सेवा के लिए लगाई। सोमवार सुबह 8:40 बजे कटड़ा से संगलदान के लिए स्थानीय लोगों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन लगभग नौ बजे रियासी रेलवे स्टेशन पहुंची।
मौके पर ट्रेन के जरिए जिले के दूरदराज इलाकों में जाने वाले लोग पहुंचे। बिशन मगोत्रा, काकू राम और तरुण ने भारत सरकार और रेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया। लोगों ने कहा कि बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं। शिक्षक स्कूल तक नहीं जा पाए, जो घर से बाहर थे वे घर तक नहीं पहुंच पाए। हम लोग अपने घर तक आसानी से जा पाएंगे, साथ में हमारा समय भी बचेगा और किराया भी कम लगेगा। लोगों ने कहा कि पांच दिन के लिए नहीं बल्कि रोजाना लोकल ट्रेन चलनी चाहिए। अगर लोकल ट्रेन रोजाना चलती है तो दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले गरीब अवाम को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन


पहले दिन 464 यात्रियों ने किया सफर
रियासी। पहले दिन 464 यात्रियों ने ट्रेन के जरिए सफर किया। स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप राज दुबे ने स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए डिविजनल कमिश्नर जम्मू व रेलवे के अधिकारियों से आग्रह किया था। कटड़ा से ट्रेन पहले रियासी, फिर बक्कल, बाद में रेलवे स्टेशन डुग्गा, सावलाकोट के बाद संगलदान में जाकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें