आधार कार्ड के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों को कभी नगर निगम टाउन हाल तो कभी एसडीएम आफिस जानीपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों की सहूलियत के लिए हालांकि, परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर (पीईसी) चल रहे हैं, फिर भी मुश्किलों का समाधान नहीं हो रहा है।
यहां तक कि अभी तक छह स्थानों पर कैंप लगने बाकी हैं। हां, जिन लोगों को आधार कार्ड बनवाना है वे अपने पड़ोसी के आधार कार्ड की रसीद दिखाकर फार्म भर सकते हैं।
नगर निगम में अब तक पहुंचने वाले सौ में से 90 लोगों को अपने आस पड़ोस में आधार कार्ड बनवा चुके लोगों की रसीद लाने के लिए कहा जा रहा है।