फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोल बॉल चैंपियनशिप से लौटने पर अंतरिक्ष सम्मानित

विज्ञापन
जम्मू के अंतरिक्ष गुप्ता अपने पदक के साथ स्रोत संगठन
विज्ञापन
जम्मू। ओमान में हुई पहली इंटरनेशनल इनविटेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप से लौटने पर जम्मू के अंतरिक्ष गुप्ता को सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप 10 से 14 सितंबर 2025 तक हुई। इसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कौशल, टीमवर्क और जज्बे का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंतरिक्ष गुप्ता ने ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। अपने खेल प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ देश बल्कि जम्मू-कश्मीर के खेल जगत का भी मान बढ़ा। ओमान से वापसी पर अंतरिक्ष का जम्मू एयरपोर्ट पर खेल प्रेमियों व समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जम्मू-कश्मीर रोल बॉल एसोसिएशन ने निरंतर सहायता और प्रोत्साहन के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल का आभार व्यक्त किया। इस तरह के बड़े मंच पर प्रदर्शन से प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें