फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी ग्रामीण ने की जम्मू के बन तालाब में पुलिस-पब्लिक संवाद बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

मिश्रीवाला/जम्मू। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को पाटने के प्रयास जारी रखते हुए जम्मू पुलिस ने बन तालाब में पुलिस-पब्लिक संवाद बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता एसपी ग्रामीण जम्मू, बृजेश शर्मा ने की। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्हें आश्वासन दिया गया कि पुलिस से संबंधित उनकी वास्तविक शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। नागरिक प्रशासन की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा। एसपी ग्रामीण ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने की कोशिश करने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों की पहचान करने में लोग पुलिस के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लोग भी आगे आएं और जम्मू को नशा मुक्त जिला बनाने में पुलिस का समर्थन करें। प्रतिभागियों ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और समुदाय को सुविधा प्रदान करने में पुलिस के प्रयासों की सराहना की।सामुदायिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक सक्रिय उपाय में उपस्थित लोगों को अपने इलाकों में अधिकतम संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन

लोगों से यह भी कहा गया कि जब वे बाहर निकलें तो अपने घरों को खुला न रहने दें। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों को अपने बच्चों की कड़ी निगरानी रखने का आग्रह किया ताकि वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हों। इस दौरान एसडीपीओ दोमाना, थाना प्रभारी दोमाना और पुलिस चौकी चिनौर प्रभारी भी मौजूद थे। बैठक में सिविल सोसायटी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें