मिश्रीवाला। थाना कानाचक की पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मील राम साहू निवासी चमरू पारा रायगढ़ छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धोखाधड़ी के को लेकर आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत केस दर्ज किया गया था।
आरोपी पिछले चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसडीपीओ दोमाना के आदेश और एसपी ग्रामीण की समग्र देखरेख में कानाचक थाना प्रभारी की ओर से गठित पीएसआई बलजीत सिंह परिहार और एसजीसीटी संजय शर्मा की टीम ने हैदराबाद पुलिस की मदद से आरोपी को काबू किया। संवाद