फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोज, महबूबा को करना पड़ा विरोध का सामना

Thu, 11 Sep 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ की तबाही का सामना कर रही कश्मीर घाटी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज और सांसद एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


श्रीनगर के हमहामा में मंगलवार को राहत कार्यों का जायजा लेने जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने सोज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सरकारी राहत नहीं मिल रही है।

बहरहाल भारतीय वायु सेना और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने सोज को क्रोधित भीड़ से दूर किया। वहीं श्रीनगर में पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती को भी लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ा। बहरहाल कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को नियंत्रण में बाहर जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें