फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके की पर्यटन क्षमता को दर्शाया, एसएटीटीई में कश्मीर को सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में बताया

Wed, 16 Jan 2019 10:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर की वादियां - फोटो : फाइल
विज्ञापन
नई दिल्ली में बुधवार को शुरू हुई तीन दिनी दक्षिण एशियाई यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी यात्रा कार्यक्रम (एसएटीटीई) में पर्यटन विभाग जम्मू-कश्मीर ने शिरकत कर अपने महत्वाकांक्षी मार्केटिंग अभियान की शुरुआत की। एसएटीटीई एशिया के सबसे बड़े ट्रेवल शो में से एक है जो ट्रेवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल मालिकों, गंतव्य प्रबंधन कंपनियों, पर्यटन बोर्डों के लिए दुनिया भर के अपने संभावित ग्राहकों के साथ उत्पादों और नेटवर्क को बेचने के लिए सबसे बड़ा मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन


ट्रेवल शो में पर्यटन सचिव जेएंडके रिग्जिन सैंफिल, निदेशक पर्यटन कश्मीर निसार अहमद वानी और निदेशक पर्यटन जम्मू ओम प्रकाश भगत के साथ विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने देश के भीतर और बाहर के प्रमुख ट्रेवल एजेंटों के साथ बातचीत की और उन्हें राज्य के पर्यटन उत्पादों के बारे में अवगत करवाया। सचिव ने कहा कि एसएटीटीई एशिया में सबसे बड़े पर्यटन शो में से एक है जहाँ हम अपने पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे सकते हैं। 

विभाग जम्मू व कश्मीर के गंतव्यों, उत्पादों, सेवाओं के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेगा ताकि पर्यटकों को राज्य की ओर आकर्षित किया जा सके। इस दौरान सचिव पर्यटन, निदेशक पर्यटन कश्मीर, निदेशक पर्यटन जम्मू के साथ स्थानीय यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के प्रमुख मीडिया के साथ अलग से बैठक करेंगे ताकि उन्हें कश्मीर के सुरक्षित पर्यटन स्थल के बारे में अवगत करवाया जा सके। निदेशक पर्यटन कश्मीर ने कहा कि विभाग ने रोड शो की श्रृंखला की योजना बनाई है और अगले दो महीनों में यात्रा कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें