श्रीनगर। सोपारे पुलिस द्वारा चरस सहित पकड़ा गया नशा तस्कर।
बारामुला। शालपोरा तुज्जर जनरल रोड पर पुलिस ने रविवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया। थाना बोमाई की पुलिस की टीम ने नाके पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फहीम सुल्तान वागेय निवासी वारपोरा सोपोर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद