फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम के मगाम में नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
बडगाम में जब्त की गई नशा तस्कर की संप​त्ति। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने रविवार को मगाम इलाके के नशा तस्करी के आरोपी की लगभग 35 लाख रुपये की संपत्ति और एक कार जब्त की। अधिकारियों के अनुसार अटैच की गई संपत्ति मगाम के मजहामा में एक दो मंजिला घर है जो हिलाल अहमद मीर उर्फ हिलाल गलवान का है। उसके खिलाफ मगाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने यह प्रॉपर्टी गैर-कानूनी नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाई थी। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने और ठोस सबूतों के आधार पर प्रॉपर्टी और कार को जब्त कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें