मुफ्ती के चाहरुम पर 10 जनवरी को सुबह 11 बजे दारा शिकोह पार्क बिजबिहाड़ा पर फातिहा का आयोजन किया गया है। इसके बाद श्रीनगर के फेयरव्यू गुपकार में दोपहर दो बजे शोक सभा होगी।
चाहरुम पर सोनिया गांधी के पहुंचने की भी संभावना है। उनके अलावा विभिन्न दलों की कई हस्तियां भी जुटेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी ए मीर के अनुसार सोनिया दोपहर बाद विमान से श्रीनगर पहुंचेंगी। वे गुपकार जाकर महबूबा से मिलकर शोक संवेदना जताएंगी। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।
जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने से कहा, 'महबूबा जी के साथ संवेदना जताने के लिए सोनिया जी के कल श्रीनगर की यात्रा का कार्यक्रम है।'