फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल गुरु का बेटा 10वीं के टॉपरों में

Mon, 11 Jan 2016 08:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद भवन पर आंतकी हमले के मुजरिम अफजल गुरू के बेटे गालिब अफजल का नाम जम्मू कश्मीर बोर्ड की 10वीं की 475 अंक प्राप्त किए है। बोर्ड की ओर से रविवार को जारी किए गए दसवीं के नतीजों में गालिब अफजल ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


गालिब को सभी विषयों में ए वन ग्रेड मिला है। गालिब ने अंग्रेजी, गणित, सोशल साइंस, साइंस और उर्दू से परीक्षा दी थी। इन सभी विषयों में गालिब ने 10 में से 10 ग्रेड हासिल की।

हालांकि, इस परीक्षा का टॉपर ताबिश मंजूर रहा। ताबिश ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही गालिब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी गालिब को उसकी इस कामयाबी पर बधाई दी है।
विज्ञापन


रेडियंट पब्लिक स्कूल अनंतनाग के ताबिश मंजूर ने 10वीं में 500 अंकों में 496 अंक हासिल किए। इस परीक्षा में दूसरा और तीसरे स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया कि गालिब का टॉपरों की लिस्ट में कौन से स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें