रियासी। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगामी 15 अगस्त को जिले के दो सौ स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। इस दौरान शहीदों को भी याद किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को अखिल भारतीय यविद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी हैं। उन्होंने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर में भी महोत्सव को मनाया जाएगा। कश्मीर में लगभग एक हजार स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।