फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पति पर हत्या का आरोप: जम्मू में महिला की जलकर हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 14 Apr 2025 06:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

सहजनवां के एक युवक ने जम्मू में अपनी बहन की जलकर मौत के मामले में उसके सैनिक पति पर हत्या का आरोप लगाया, और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवां के एक युवक ने जम्मू में रहने वाली बहन की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। आरोपी पति सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू में है। शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने जम्मू पुलिस से पत्राचार कर पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट मांगी है, ताकि मौत की वजह पता चल सके।

विज्ञापन


सहजनवां के भीटीरावत, तीतनापार निवासी राजेश कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। राजेश का कहना है कि उनकी बहन का विवाह भटवल, सहजनवां में मई 2015 में हुई थी। बहन के पति को पिता की मौत के बाद अनुकम्पा के आधार पर सेना में नौकरी मिली है।

25 जनवरी को जम्मू से एक अधिकारी ने रात में फोन करके बताया कि उनकी बहन की 24 जनवरी को 11 बजे रात में आग से जलने से मौत हो गई है। वहां जाने पर पता चला कि जिस कमरे में आग लगने की बात कही गई, वहां पर न तो शॉर्ट सर्किट हुआ था और न ही किसी अन्य कारणों से आग लगी थी। इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जम्मू पुलिस से पत्राचार किया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें