जम्मू रेलवे स्टेशन पर बिजली की बचत के लिए रेलवे ने एक किलोवाट का सोलर पावर प्लांट लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक यह प्लांट लग नहीं पाया है। जम्मू से इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। रेलवे इस प्रस्ताव को अब 2017-18 के वित्त वर्ष में मंजूरी दे सकता है।
2016 में मेंबर इलेक्ट्रिकल ने जम्मू व कटड़ा के दौरे के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाने की घोषणा की थी। इलेक्ट्रिकल विंग ने प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई।
17 जुलाई 2016 को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर एक किलोवाट के सोलर पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी। इस कार्यक्रम में भी रेलवे अधिकारियों ने जम्मू रेलवे स्टेशन को सोलर पावर प्लांट लगाने को जल्द मंजूरी देने की बात कही थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार अब रेलवे जम्मू में सोलर पावर प्लांट लगाने की मंजूरी 2017-18 वित्त वर्ष में करेगा।