उपायुक्त श्रीनगर, अक्षय लब्रू ने डीसी कार्यालय परिसर के मीटिंग हॉल में जेएकेईडीए और केपीडीसीएल के इंजीनियरों के साथ बैठक की। इसमें जिले में सरकारी भवनों पर सोलर पैनल और पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप स्थापना की प्रगति की समीक्षा की। डीसी ने कहा, इससे सरकारी बिजली बिल जहां कम होगा, वहीं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में डीसी अक्षय लब्रू ने कहा कि श्रीनगर में रूफटॉप सोलर पैनल के लिए 413 सरकारी भवनों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि पीएमएसजीएमबीवाई के तहत सोलर पैनल स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम करना, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना और सरकारी बिजली बिलों को कम करना है।
असहाय लोगों को गरिमा के साथ जीवन जीने में बनाएं सक्षम
श्रीनगर। उपायुक्त श्रीनगर, अक्षय लब्रू ने शुक्रवार को जिले के हवाल क्षेत्र में पुनर्वास के तहत रहने वाले लोगों के लिए आजीविका और उद्यम सहायता (स्माइल) योजना के तहत स्थापित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर, डीसी ने पहले भीख मांगने की गतिविधियों में शामिल रहे व्यक्तियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और पुनर्वास उपायों का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि कर्मचारी ऐसे लोगों को गरिमा के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाने में मददगार बनें। संवाद
एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश
श्रीनगर। उपायुक्त श्रीनगर, अक्षय लब्रू ने जेएलएनएम अस्पताल रैनावारी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं की समीक्षा की। डीसी ने 100 बिस्तर वाले अतिरिक्त ब्लॉक, जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य (डीआईपीएच) प्रयोगशाला और अस्पताल के लिए नव विकसित पार्किंग सुविधा सहित कई प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया। डीसी ने कार्यकारी एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।