फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सौर ऊर्जा फायदेमंद, पर्यावरण के लिए भी वरदान

Sun, 12 Jan 2025 10:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
लाभार्थी को चेक देते सहायक कार्यकारी अभियंता।       - संवाद - फोटो : akhnoor
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। बस स्टैंड पर शनिवार को सहायक कार्यकारी अभियंता शंकर सिंह मन्हास के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास विभाग की ओर से पीएम सूर्य योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बताया कि सोलर यूनिट लगवाना न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण के लिए भी वरदान है।
सहायक कार्यकारी अभियंता शंकर सिंह मन्हास ने कहा कि सरकार की ओर से इस योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर यूनिट पर 60-65% तक की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए बैंक केवल 7% ब्याज पर लोन देने को तैयार हैं। सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में भारी कटौती होगी, बल्कि वे ऊर्जा के स्वतंत्र स्रोत से लाभान्वित भी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता। कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। बताया कि सोलर यूनिट लगवाने से उनके बिजली खर्चों में भारी कमी आई है। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में सहायक अभियंता मोहम्मद फारूक, कंचन भारती, मोहम्मद इकबाल और संजीव कुमार सहित तहसीलदार नरेश कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा और कर्ण सिंह उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें