फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण: समय और सूतक काल को लेकर लोगों में असमंजस, जानिए क्या करें

Tue, 08 Jun 2021 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सूर्य ग्रहण के समय और सूतक काल को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। 
 
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष का पहला कंकण स्वल्पग्रास सूर्य ग्रहण 10 जून गुरुवार को लगेगा। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या एवं श्री शनिदेव जी की जयंती भी है। सूर्य ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों, पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन में सूर्यास्त के समय स्वल्पग्रास के रूप में दिखाई देगा। इसका समय 19 मिनट रहेगा। भारत के अन्य शेष भागों में यह दिखाई नहीं देगा।

विज्ञापन


जम्मू में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि जिन क्षेत्रों में यह दिखाई देगा, वहां पर ही जप, तप, पूजा पाठ और दान पुण्य आदि कर सकते हैं। अन्य जगहों पर सूतक आदि पर विचार नहीं होगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या एवं श्री शनिदेव जी की जयंती भी है। इस दिन पूजा, पाठ, दान और व्रत रख सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें