फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा बच्चों को पढ़ाई के लिए महबूबा सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर आप भी करेंगे प्रशंसा

Mon, 23 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
समाज कल्याण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को विधान परिषद में मंत्रालय पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार विभाग की कार्यशैली में और पारदर्शिता लाने और जवाबदेही बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर पर समाज कल्याण कमेटियों का गठन करेगी। बेसहारा बच्चों के लिए बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा जनता की भागीदारी सिस्टम के साथ हो। इसके लिए समाज कल्याण कमेटियों के गठन से काफी मदद मिलेगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों का ध्यान रखे और उन्हें सशक्त होने के बराबरी के मौके मुहैया कराए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर की समाज कल्याण कमेटियों लाभार्थियों की पहचान करेगी। पर्याप्त जांच के बाद सूचियों को फाइनल किया जाएगा। राज्य के बीपीएल परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने जा रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग पूरी व्यवस्था करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कवायद

महबूबा मुफ्ती और निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सरकार बोर्डिंग स्कूल बनवाएगी। कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी स्कीम से भी फंड के विकल्प को तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ी भाषी लोगों को एसटी का दर्जा देने का मामला केंद्र के साथ उठा चुकी है। लोगों को सरलता से समाज कल्याण योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भी कवायद शुरू की गई है। 

इससे पहले एमएलसी जफर इकबाल मन्हास ने आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन की बर्बादी व चोरी पर रोक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने ओल्ड एज व विधवा पेंशन सही समय पर उपलब्ध करवाने की बात भी की। कांग्रेस के गुलाम नबी मोंगा ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की।

भाजपा एमएलसी अशोक खजूरिया ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और लाडली बेटी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की मांग की। भाजपा के ही रमेश अरोड़ा ने विधायकों व एमएलसी को लाभार्थियों की पहचान करने के तरीकाकार में शामिल करने को कहा। खुर्शीद आलम ने शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को मोटरसाइज साइकिल देने व पीडीपी के सुरेंद्र चौधरी ने रियासत में काम कर रहे एनजीओ की कार्यशैली की निगरानी व सतर्कता पर जोर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें