फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस समाज सेवा में भी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यातायात पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में भी आगे है। जहां दिनभर यातायात को सुचारु करने में अहम भूमिका निभाती है वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद भी करती है। सोमवार को टीसीपी बाइपास नगरोटा में काफी समय से फंसे दिव्यांग को गोद में उठा कर सड़क पार करवाई वहीं, ठंड से बचने के लिए दस्ताने और जैकेट भी भेंट की। इसकी आसपास के लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

एचसी प्राण नाथ और स्पेशल ग्रेड कांस्टेबल रविंदर कुमार ने जम्मू शहर के सबसे व्यस्त जंक्शन यानी टीसीपी बाईपास नगरोटा पर एक दिव्यांग को सड़क के किनारे काफी समय फंसा देखा। इसके बाद उसके वर्दी गंदी होने की परवाह किए बिना गोद में उठा कर सड़क पार करवाई। वहीं, ठंड से ठिठुर रहे व्यक्ति को दस्ताने और जैकेट भी दी। राहगीर आरआर रिधान ने पुलिस के कार्य की सराहना की। कहा कि वह इस कार्य के लिए पुलिस को सलाम करता है। नगरोटा में एक ढाबा चालाने वाले सुनील शर्मा ने भी इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें