फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगम की सोशल जस्टिस कमेटी में भी उठा पेंशन का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दिव्यांगों, बुजुर्गों और विधवाओं की बंद पेंशन पर सोमवार को चर्चा हुई। नगर निगम की सोशल जस्टिस कमेटी के चेयरमैन सुभाष शर्मा ने सीएपीडी, श्रम विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्णय लिया कि मंगलवार को कमेटी का दल सामाजिक कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा से मुलाकात कर पेंशन के मामले को उठाएगा। बता दें निगम के जनरल हाउस में भी यह मामला जोरदार तरीके से उठाया गया था।
विज्ञापन

चेयरमैन सुभाष शर्मा ने कहा कि पेंशन, श्रम कार्ड, प्राथमिकता घरों आदि मामलों को लेकर बातचीत की गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याएं दूर करने के लिए कहा है। एक मसौदा बनाकर दिया है, ताकि अधिकारी संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों तक इसे पहुंचाएं। शहर में इस समय लोगाें को श्रम, पेंशन, राशन कार्ड आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें