श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ महीनों में ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित कई अन्य मामले देखने को मिले हैं जिसके चलते साइबर पुलिस कश्मीर ने एक बार फिर से सख्त रुख अपनाते हुए सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को उत्तेजक या अनुचित सामग्री को साझा करने से परहेज़ करने की भी चेतावनी दी है।
साइबर पुलिस कश्मीर के एक अधिकारी ने कहा, कृपया अपने हैंडल से कोई भी उत्तेजक या अनुचित सामग्री साझा करने से बचें। सुरक्षित, व्यवस्थित वातावरण के लिए सोशल मीडिया स्वच्छता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।