इस्माइल के मुताबिक अब लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिये सामान की सूची भेजते हैं और वह सामान उनके घर भिजवा देते हैं। उन्होंने कहा ऐसा कर वह जहां लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं वहीं लोगों की जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं।
वहीं छानपुरा इलाके के एक अन्य दुकानदार मोहम्मद यूनिस ने टोकन सिस्टम शुरू किया है। वह व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेते हैं और ग्राहक को टोकन नंबर बता देते हैं। ऑर्डर तैयार होने पर ग्राहक को बता दिया जाता है और वह अपना सामान ले जाता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन होता है।
स्थानीय निवासियों ने दोनों दुकानदारों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे दुकान पर भीड़ भी नहीं जुटती और लोगों को जरूरत का सामान भी मिल जाता है। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों का भी पालन होता है।