फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग में मददगार बन रहा सोशल मीडिया, कश्मीर के दुकानदारों ने शुरू की ये पहल

Sat, 11 Apr 2020 05:00 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग में अहम भूमिका निभा रहा सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से एहतियात के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में सोशल मीडिया भी अहम भूमिका निभा रहा है। घाटी के कुछ दुकानदारों ने पहल शुरू की है। व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं। इससे दुकान पर भीड़ भी नहीं जुटती है और लोगों को उनकी जरूरत का सामना भी आसानी से मिल जाता है।

विज्ञापन


श्रीनगर के हब्बाकदल के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल जनरल स्टोर चलाते हैं। लॉकडाउन का पालन करते हुए उन्होंने कई दिनों से दुकान बंद कर रखी थी। इस्माइल ने बताया कि एक दिन उनके पड़ोसी ने उन्हें कुछ समान की लिस्ट व्हाट्सएप पर भेजी। इस पर उन्होंने घर सामान पहुंचा दिया।

इसके बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न अब व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाया जाए। इस पर उन्होंने दुकान के बाहर अपना व्हाट्सएप नंबर लिखकर पोस्टर चिपका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का हो रहा पालन और लोगों की जरूरतें भी पूरी

इस्माइल के मुताबिक अब लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिये सामान की सूची भेजते हैं और वह सामान उनके घर भिजवा देते हैं। उन्होंने कहा ऐसा कर वह जहां लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं वहीं लोगों की जरूरतें भी पूरी कर रहे हैं।
  
वहीं छानपुरा इलाके के एक अन्य दुकानदार मोहम्मद यूनिस ने टोकन सिस्टम शुरू किया है। वह व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेते हैं और ग्राहक को टोकन नंबर बता देते हैं। ऑर्डर तैयार होने पर ग्राहक को बता दिया जाता है और वह अपना सामान ले जाता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन होता है।
 
स्थानीय निवासियों ने दोनों दुकानदारों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इससे दुकान पर भीड़ भी नहीं जुटती और लोगों को जरूरत का सामान भी मिल जाता है। साथ ही प्रशासन के दिशा निर्देशों का भी पालन होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें