दबलैड गांव में में सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते हुए लोग बैंक से रुपए निकलवाने के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : AMAR UJALA
सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन नहीं हो रहा ग्रामीण क्षेत्र में, प्रशासन ने मूंद , रखी है आखें। संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा देश व दुनिया में पैर पसार चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा लाॅकडाउन लगाया गया है और पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश दिए है कि लाॅकडाउन का पालन कराया जाए और लोगों को आवश्यक सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के प्रति जागरूक किया जाए l ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर अक्सार ग्रामीण लाॅकडाउन का पालन नहीं करते देखे जा सकते हैं। वीरवार को आरएसपुरा के कस्बा दबलैहड में अपनी निजी जरूरतों की पूर्ति को लेकर एक बैक के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। उस भीड़ को देखते ही सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक के ग्राहक लाॅकडाउन के दिनों में सामाजिक दूरी बनाए रखने की सरकार के निदे्श को नजरंदाज किया जा रहा है l आरएस पुरा प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही l समाज के बुद्धिजनों का कहना है कि कोरोना संकट काॅल में आम लोगों के साथ पुलिस प्रशासन को सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि लाॅकडाउन अवधि में घर से बाहर लोग एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखें ताकि किसी तरह का संकट न उत्पन्न हो ।