राशन की कालाबाजारी करते हुए डीलर को पकड़ा संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा गांव चकरोइ में एक राशन डीलरों को आर एस पुरा पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब किसी गांव में राशन की कालाबाजारी कर रहा था l आर एस पुरा पुलिस को मिली एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीलर को हिरासत में लिया जिसकी पहचान रमेश लाल के रूप में की गई l राशन डीलर को हिरासत में लेकर प्लीज उसके गर्मी पहुंची जहां पर रखे राशन की गिनती करने पर कम पाया गया l आर एस पुरा पुलिस द्वारा प्राथमिकी 65/2020,409 आईपीसी 3/7 एक्ट के आधार पर मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है l