फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी, घाटी के कई इलाकों में सड़क संपर्क कटा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Tue, 05 Jan 2021 02:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम में सुधार दिखा, लेकिन ऊंचे पर्वतीय इलाकों पीर पंजाल, लद्दार, स्योजधार की चोटियों पर ताजा बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर के कई रास्ते कट गए। बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, आदि जिलों में बिजली व सड़क सम्पर्क बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान सेवा बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।  

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। बीच में बादल गहराए, लेकिन बरसे नहीं। मौसम साफ बने रहने से लोगों को राहत मिली। इससे संभाग में बिजली और पेयजल के ढांचे को दुरुस्त करने का काम भी विभागों की तरफ से युद्ध स्तर पर करने में मदद मिली है। वहीं जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन व फिसलन की वजह से इसे सोमवार को भी खोला नहीं जा सका। इस वजह से करीब चार हजार वाहन फंसे हुए हैं।

वहीं बर्फ जमने के बाद शीतलहर का सिलसिला तेज होगा और ठंड का प्रकोप बढ़ना तय है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होगी। श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

श्रीनगर में बर्फ हटाने के लिए तीन हजार कर्मचारी लगाए

श्रीनगर और घाटी के सभी इलाकों में शनिवार देर रात से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। श्रीनगर में हुई इस सीजन की सबसे भीषण बर्फबारी के बाद प्रशासन ने मुख्य सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। एसएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे ही तीन हजार कर्मचारियों को बर्फ हटाने के लिए लगाया गया है। जहां मशीनरी नहीं जा सकती थी वहां मैन्यूअल क्लीयरेंस की गई। श्रीनगर शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। विभाग ने अपनी नफरी ग्राउंड पर तैनात कर दी है। जिन्होंने कई इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी, जबकि पूरी सप्लाई को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। 

घाटी में बर्फबारी
गुलमर्ग      6 इंच
टंगमर्ग       3 इंच
अहरबल    32 इंच
कुलगम      22 इंच
बडगम        3 इंच
पहलगाम    16  इंच
कुकरनाग    18  इंच
अनंतनाग    10 इंच
गांदरबल    4 इंच
श्रीनगर       5 इंच
विज्ञापन

घाटी के लिए दूसरे दिन भी प्रभावित रही विमान सेवा

कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण लगातार दूसरे दिन विमान सेवा प्रभावित रही। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जाने और आने वाली पांच उड़ानें रद्द रहीं। वहीं जम्मू से श्रीनगर जाने वाली तीन उड़ानों को रद्द किया गया, जबकि अन्य शहरों से आने वाली उड़ानों को जम्मू से ही डायवर्ट किया गया।

घाटी में दो दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण सड़क और हवाई मार्ग दोनों ही प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण आम लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। जम्मू एयरपोर्ट पर सोमवार को 13 फ्लाइट का अगमन और 13 का प्रस्थान हुआ। इनमें कुल 2463 यात्रियों ने सफर किया। श्रीनगर में बर्फबारी के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाली एसजी 968, एसजी 414, जी8289 रद्द रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें