फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में बर्फबारी और बारिश के आसार

Fri, 17 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत के अधिकतर इलाकों में दिन के साथ रात के पारे में सामान्य से 8-9 डिग्री के साथ जबरदस्त उछाल आया है। श्रीनगर सहित घाटी के अन्य इलाकों में वीरवार की रात बारिश हुई। पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा। शनिवार को मौसम रहने पर जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन छोड़े जाएंगे। 

रियासत के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ ही गर्मी ने भी जोर पकड़ लिया। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने से पारा तेजी से चढ़ा है। अमूमन ठंडी रहने वाली घाटी के पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में भी दिन और रात के तापमान में 3-5 डिग्री तक उछाल आ गया है।
विज्ञापन


इसी तरह, जम्मू में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 26.9 डिग्री तक पहुंच गया। बीती रात का तापमान भी 3 डिग्री उछाल के साथ 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 3 डिग्री अधिक 13.2 और रात का 4 डिग्री अधिक 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 18-20 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें