फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में बर्फबारी से श्रद्धालु गदगद, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

Sun, 27 Dec 2020 10:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 त्रिकुटा पर्वत सहित मां वैष्णो देवी भवन व आसपास के इलाके में शुरू हुई बर्फबारी से देश-दुनिया से आए श्रद्धालु गदगद हो गए। शाम सात बजे तक करीब 12 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शाम को शुरू हुई बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं में जोश देखते ही बना। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ते ही त्रिकुटा पर्वत, भैरों मंदिर और मां वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में बर्फबारी और कटड़ा शहर में बारिश शुरू हो गई है। बर्फबारी देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने फोटो खींचना शुरू कर दिए तो कोई बर्फबारी का वीडियो बनाता नजर आया।

वहीं, शाम चार बजे मौसम बिगड़ने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही मगर रोप-वे और बैटरी कार सेवा सुचारु रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 13 हजार, शनिवार को 14 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए थे। रविवार शाम सात बजे तक करीब 12 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें