फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in Nathatop: नए साल पर कुदरत का तोहफा, नत्थाटॉप पर हिमपात, नजारे निहारने पहुंचे सैलानी

Thu, 29 Dec 2022 05:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार रोहित गुप्ता, चिनैनी

सार

नत्थाटाप में ताजा बर्फबारी हुई है। सैलानियों को ताजा हिमपात का तोहफा देकर उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन
Snowfall in Nathatop - फोटो : रोहित गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 के स्वागत पर कुदरत ने सैलानियों को विशेष तोहफा दिया है। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नत्थाटाप में ताजा बर्फबारी हुई है। सैलानियों को ताजा हिमपात का तोहफा देकर उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इससे नत्थाटाप की चोटी पर पहुंचे सैलानियों ने ताजा हिमपात का खूब आंनद भी लिया।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह आसमान पर बादलों का डेरा लगा हुआ था और ठंड में भी भारी बढ़ोतरी हो गई थी लेकिन नत्थाटाप में कभी हल्की बर्फ गिरती और कभी बंद हो जाती लेकिन दोपहर दो बजते ही नत्थाटाप में मौसम के मिजाज में एकाएक बदलाब आना शुरू हो गया और वहां की चोटी पर देखते ही देखते सफेद चादर बिछ गई जिसका सैलानियों ने तो खूब आंदन उठाया जबकि वीडियो कॉल के जरिए भी वह अपनी खुशिया अपनों के साथ साझा कर रहे थे।
 
नत्थाटाप में हिमपात की चादर बिछ जाने से वहां का नजारा मनमोहक लग रहा था और सैलानी भी ताजा हिमपात के दौरान ठंड की परवाह किए बिना उसका आंनद लेते नजर आ रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानियों की मानें तो उन्होनें इस तरह का नजारा पहली बार देखा है जिसे वह गंवाना नही चाहते हैं।
विज्ञापन


पंजाब निवासी हरप्रति सिंह, दिल्ली निवासी नरेश, गुजरात के राजेश कुमार ने कहा कि उन्होनें ताजा हिमपात को पहली बार देखा है और इसके लिए उन्हें ठंड भी महसूस नहीं हो रही है। कुदरत ने जहां धरती का स्वर्ग बना रखा है। जहां हर तरह का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम और कुदरती सौंदर्य जहां की पहचान है जिसका सभी आनंद ले सकते है । उन्होनें बाकी सैलानी भी जो अभी भी इस स्थल से अछूते रह गए है वह जहां की वादियां में आकर अपनी छाप छोड़ सकते है ।वही नत्थाटाप के अलाबा जुगधार, शिवगढ़ धार, देराटाप, सियोजधार की चोटियों पर भी ताजा हिमपात से क्षेत्र में ठंड में भारी बढ़ोतरी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें