फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, बारिश के बने आसार

Sun, 18 Dec 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर संभाग के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटों में बर्फबारी या बारिश के आसार है। हालांकि जम्मू संभाग में भी हल्के बादल छाए रहने से ठंड में ओर बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रियासत में शीतलहर जारी है।
विज्ञापन


श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.9 के साथ शनिवार को सीजन की सबसे सर्द रात बीती। जम्मू में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड से कश्मीर घाटी के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी जमना शुरू हो गया है। कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 रहने से सीजन की सबसे सर्द रात बीती। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। लेह माइनस 12 डिग्री सेल्सियस के साथ रियासत में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 रहा। वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 7.5 रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें