फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Snowfall: कश्मीर घाटी में बर्फबारी, जम्मू में गरजे बादल...हुई तेज बारिश, मौसम ने बदला मिजाज

Wed, 05 Nov 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू

सार

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और जम्मू में देर रात तेज बारिश से ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पहलगाम में तापमान गिरकर शून्य के नीचे पहुंच गया है, जबकि श्रीनगर में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बांदीपोरा के राजदान दर्रे के पास हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू सहित श्रीनगर में मौसम का रुख मंगलवार को दोपहर बाद बदल गया। जम्मू में हल्की ठंडी हवाएं चलीं। दिन में कई जगह बूंदबांदी हुई। देर रात जम्मू में बादल गरजे और तेज बारिश हुई। कश्मीर के मैदानी इलाकों सहित पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ली है। श्रीनगर में सुबह से अच्छी धूप खिली। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलीं।

विज्ञापन

गुलमर्ग में बर्फ से ढकी चोटियां और छाए घने बादल। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। सभी मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर देखने को मिला। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही घाटी में 24 घंटे के लिए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में विश्व प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग की पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई। एक स्थानीय फिरोज अहमद ने कहा कि दोपहर को मुख्य गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी हुई। अफरवट और गोंडोला फेज-2 पर अच्छी बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई।

मीनामार्ग में 2 इंच बर्फ जमा हुई। - फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा व बांदीपोरा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। बांदीपोरा जिला मुख्यालय को गुरेज से जोड़ने वाले राजधान पास पर भी बर्फबारी हुई। इस मार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही में फिसलन के चलते दिक्कतें पेश आना शुरू हो गई हैं।

अधिकारियों ने चालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। बंगस घाटी के साथ-साथ उत्तरी कश्मीर के अन्य कई इलाकों में बर्फबारी हुई है।  मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में अधिकतम पारा 21.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम पारा 10.4 डिग्री व न्यूनतम 3 डिग्री और पहलगाम में पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर में डल झील पर काले बादल छाए - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा:
मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रहा है जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा कि दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और जम्मू क्षेत्र सहित मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। घाटी में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर से 16 या 17 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

श्रीनगर में डल झील पर काले बादल छाए - फोटो : अमर उजाला
रात में पहाड़ों पर बढ़ी बर्फ :
श्रीनगर। मंगलवार रात को पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई। रात 10 बजे तक साधना टॉप में 6 इंच, फर्किन टॉप में 6 इंच, राजदान टॉप में 3-4 इंच, सिंथन टॉप में 5-6 इंच, पीर की गली में 1-2 इंच, सोनमर्ग में 2 इंच, गुलमर्ग में 1-2 इंच, दूधपात्री में 2 सेमी बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर, काजीगुंड सहित कश्मीर के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण डाउनटाउन सहित कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

श्रीनगर में डल झील पर काले बादल छाए - फोटो : अमर उजाला
लद्दाख में भी बर्फबारी
लद्दाख में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कारगिल व लेह के खरदोंगला, जंगला और शिंकुला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की पुष्टि की है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना है जबकि द्रास की तरफ जोजिला सुरंग क्षेत्र में 1-2 इंच तक बर्फ जमा हो गई है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इससे प्रमुख पर्वतीय दर्रों पर दृश्यता कम हो सकती है। 6 से 20 नवंबर तक मौसम आमतौर पर साफ और स्थिर रहने की उम्मीद है जो इस छोटी सर्दी के बाद राहत की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें