फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर हुई बर्फबारी के बाद से पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड

Thu, 09 Feb 2017 09:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
Gulmarg - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को भी श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा यातायात बहाल रहा। साफ मौसम के बीच हजारों छोटे वाहनों को रवाना किया गया। रामबन के कई हिस्सों में मार्ग को पस्सियों से पूरी तरह से क्लीयर करने के बाद ही दोनों ओर से हाईवे बहाल हो पाएगा। 
विज्ञापन


घाटी में बुधवार की रात पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहले से हुई बर्फबारी से सर्दी बरकरार रहेगी। एसएसपी ट्रैफिक हाईवे संजय भगत के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दोनों ओर से बहाल करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

लेकिन रामबन के कई हिस्सों में अभी दिक्कतें आ रही हैं। शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। मौसम के साफ होने से कई इलाकों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। आगामी दिनों में मौसम के खुश्क रहने से पारे में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें