कश्मीर घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। इससे पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग सहित कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। रात के तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
श्रीनगर समेत लगभग सभी इलाकों में बुधवार को भी मौसम साफ रहा। सुबह से धूप खिली रही। हालांकि ठंडी हवा का भी अहसास हुआ। इससे दिन के तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की गई।
मंगलवार से ही घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो बुधवार को भी जारी रही। बुधवार को कुछ मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शोपियां के मुगल रोड स्थित पीर की गली, राजधान पास, साधना टॉप, पवित्र अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाके और गुरेज सहित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी हुई है।